मौरावां(उन्नाव)। कस्बा निवासी एक विवाहिता की बुधवार को लखनऊ में इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई थी। ससुर ने दामाद पर मारने का आरोप लगाया था। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चौधरिनटोला निवासी लक्ष्मी पत्नी राहुल की बुधवार को लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के पिता महरानीदीन निवासी पाटन थाना बिहार ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को मार डालने का आरोप दामाद राहुल पर लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने राहुल को बस स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जिस कारण विसरा सुरक्षित किया गया है। विसरा की जांच कराई जाएगी।