फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

Sat, 14 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
awarness rally - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, मोहान विधानसभा के मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान को प्रेरित करने के लिये कु. रामभरोसे सिंह महाविद्यालय में चित्रकला, स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वेटर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम की प्रतिनिधि के रूप में पहुंची उनकी पत्नी गरिमा सिंह ने किया। उन्होंने मतदाताओं से सब काम छोड़कर 19 फरवरी को पहले मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्कूली बच्चों को अपने परिवार व मोहल्ले में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने की सीख दी। एसडीएम मनीष बंसल के साथ तहसीलदार विजय मिश्र, बीडीओ सपना अवस्थी, ईओ मुकेश निगम, नायब तहसीलदार मीनाक्षी द्विवेदी, एबीएसए अशोक यादव समेत अन्य ने भी लोगों से हर हाल में वोट डालने की अपील की। संचालन एबीआरसी नवाबगंज विनय त्रिपाठी ने किया। इस दौरान मतदाता जागरूकता रथ भी निकाला गया। जिसको हरी झंडी अधिकारियों ने दिखाई।
विज्ञापन

असोहा पुरवा तहसील के केएनपीएन इंटर कालेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाल कस्बे के मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। केएनपीएन इंटर कालेज मौरावां से कस्बे के बीकेएचआर इंटर कालेज, आरडीसीपीसी कालेज, रामबाबू हजरत मोहानी कालेज के छात्र-छात्राएं रैली में शामिल हुए। रैली को एसडीएम पुरवा राजमुनि यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। आधी रोटी खाएंगे, मतदान करने जाएंगे, पहले मतदान बाद में जलपान जैसे स्लोगन की तख्ती लेकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान तहसीलदार संगमलाल, सीओ सुशील कुमार सहित लेखपाल सतीश कुमार, रविकांत दिनेश, अरुण सतनाम कृष्णचंद्र, तेजनारायण, राधेलाल व विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।
बांगरमऊ में चुनाव आचार संहिता को लेकर आयोजित बैठक में सीओ रामअर्ज ने सभी व्यापारियों को बताया कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर किसी भी राजनीतिक दल का बैनर, पोस्टर अथवा झंडा बिना अपनी अनुमति के न लगवाने दें। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि 20 हजार रुपये से अधिक धनराशि नगद लेकर न चले। यदि आवश्यकता है तो अधिक धनराशि ले जाने के लिए उसका विवरण अपने पास रखें। बताया कि यदि किसी असलहाधारक को अपना शस्त्र रखने की जरूरत है तो एक प्रार्थनापत्र संपूर्ण विवरण सहित कोतवाली में दे दें। उनका प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी के यहां भेज दिया जाएगा और अनुमति प्राप्त हो जाने पर ही वह अपना असलहा घर पर रख सकेंगे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगाह रखें और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने टेंट हाउस स्वामियों को निर्देश दिए कि किसी भी राजनैतिक दल की मीटिंग आदि के लिए यदि कोई टेंट हाउस या लाउडस्पीकर बिना सरकारी अनुमति के बुक न करें। बैठक में प्रदीप कुमार रस्तोगी, राहुल भइया रस्तोगी, घनश्याम दास गुप्ता, मधुपम रस्तोगी, दीपू रस्तोगी, अरुण कुमार गुप्ता, नरेश गुप्ता, सफ ीउल्लाह, अनीश प्रधान, सोनू त्रिवेदी सहित काफ ी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बीघापुर प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय व ब्लाक संसाधन कार्यालय में तैनात शिक्षकों ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में चल रहे शिक्षक व नागरिक मतदान करने का आह्वान करते हुए नारे लगा रहे थे तथा हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। इसमें मतदान करने के लिए प्रेरक नारे लिखे हुए थे। यह रैली बीआरसी केंद्र से शुरू होकर नागेश्वर व अंबेडकर नगर होकर मुख्य बाजार से होती हुई पुन: बीआरसी केंद्र पहुंची। रैली में प्रमुख रूप से शिक्षक विश्वनाथ सिंह, गंगाप्रसाद पटेल, पवन सिंह, संदीप द्विवेदी, रमाकांत शुक्ला, विजय सिंह, जयशंकर वर्मा, राजकिशोर, अनुज, गोपाल बाजपेई, विपिन साहू आदि लोग रहे।
पाटन में रोड नहीं, रेल नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए तहसील बीघापुर के अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय से तकिया मेला तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग की समस्या को लेकर तहसील बीघापुर के अधिवक्ता संघ ने बार अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह चैहान के नेतृत्व में रैली निकाली। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव में वोट न डालने का निर्णय लिया गया। मालूम होकि अक्तूबर माह से उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर बीघापुर के पास बनी शारदा नहर का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण जिला अधिकारी ने आवागमन के लिए बंद करा दिया था। शुक्लागंज-उन्नाव के बीच रेलवे ट्रैक बदले जाने के कारण कानपुर-रायबरेली रेल मार्ग से जाने वाली पैसेंजर गाड़ियों को रेल प्रशासन ने नवंबर माह में बंद कर दिया था जिससे लोगों को इस मार्ग पर आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तहसील मुख्यालय आने के लिए अधिवक्ताओं व वादकारियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इन्हीं समस्याओं को लेकर तहसील के अधिवक्ताओं व क्षेत्रीय लोगों ने सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन कर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान न करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें