फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजा की ठेलिया पर गिरी एचटी लाइन, दो की मौत

Mon, 06 Feb 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
band party and people - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सरोसी निवासी नसीर बैंड पार्टी चलाते हैं। रविवार देर शाम देवारा में उनकी बैंड पार्टी एक शादी समारोह में जा रही थी। नसीर का साला समीम पुत्र कमरू  बैंड पार्टी में काम करने वाले इसी गांव के वसीम (30) पुत्र मो. सिद्दीकी, कालू (21) पुत्र नूर अली, अकबर व साजिद को साथ लेकर जा रहा था। उन्नाव-देवारा मार्ग पर पासिनखेड़ा के पास बिजली के तार लटक रहे थे। बैंड ट्राली का एंगल एचटी लाइन से छू गया। इससे बैंड ट्राली में करंट आ गया। तेज स्पार्किंग के साथ तार टूटकर ठेलिया पर आ गिरा। हादसे में वसीम व कालू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। समीम, अकबर व साजिद गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को कानपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ हृदेश कठेरिया, कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बिजली विभाग के एक्सईएन एके दोहरे ने बताया कि विभाग की ओर से मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें