गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाने के लिए पानी की बौछार।
- फोटो : अमर उजाला
तीन अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से कहीं फसल तो कहीं गृहस्थी जलकर राख हो गई। बीघापुर के दूलीखेड़ा में आग से तीन जानवरों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे लेखपालों ने आग से नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील भेजने की बात कही है।
सफ ीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवगनमऊ निवासी फुल्लू रावत पुत्र हींगा का एक बीघा खेत पड़ोसी गांव बहाउद्दीनपुर के पास है। इसकी देखरेख खाखरमऊ निवासी जगदीश प्रसाद करते हैं। गेहूं की फसल काटने के लिए तैयार थी, मगर शनिवार शाम पांच बजे खेत के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन आपस में टकरा गई। जिससे निकली चिंगारी ने गेहूं की एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। प्रधान संजय ने इसकी सूचना लेखपाल नीरज तिवारी को दी। उन्होंने पहुंचकर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है।
बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव दूलीखेड़ा में शुक्रवार की रात छप्पर में आग लग जाने से उसके नीचे बंधे तीन जानवरों की मौत हो गई। वहीं घर के बगल में स्थित खेत में भी आग पहुंच जाने से एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट दी है। दूलीखेड़ा के राजू पुत्र रामआसरे के छप्पर में आग लग जाने से परिजन भागे। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक छप्पर जलकर नीचे गिर गया। उसकी चपेट में आकर नीचे बंधी एक भैंस व दो गाय की मौत हो गई।
इसके बाद आग घर के बगल में स्थित खेत में खड़ी गेहूं की फसल तक पहुंच गई। गांववालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर शनिवार को पहुंचे लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की और हानि का आंकलन किया। लेखपाल ने बताया कि लगभग 80 हजार का नुकसान हुआ है। उपजिलाधिकारी उदयभान सिंह ने बताया कि शासकीय सहायता के लिए जिलाधिकारी को आख्या भेज दी गई है।
पुरवा के मझखोरिया में आग में अलोपी की ढाई बीघा गेहूं की फसल स्वाहा हो गई। ग्रामीणों व फ ायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी घटना में बिजली का तार टूटकर गिरने से कस्बे के मुन्ना की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बटाईदार ने बिजली बंद कराकर फ ायर ब्रिगेड को सूचना दी।