फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए प्रशिक्षु टीचरों ने बीएसए को घेरा

Tue, 23 Jun 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बीआरसी पर प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु टीचरों ने मानदेय के लिए बीएसए का घेराव किया। बीएसए से वार्ता करने के बाद लेखाधिकारी से भी प्रशिक्षुओं ने वार्ता की।
विज्ञापन


बीआरसी में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं का मानदेय खातों में नहीं पहुंचा है, जबकि 18 जून को मुख्यमंत्री लखनऊ में कुछ प्रशिक्षु टीचरों को मानदेय की चेक दे चुके हैं। साथ ही यह निर्देश दिए थे कि मानदेय प्रशिक्षु टीचरों के खातों में भेज दिया जाए। यह हाल तब है जब प्रशिक्षुओं के खातों की संख्या लेखाधिकारी को प्राप्त हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है।

सोमवार को बीआरसी सिकंदरपुर करन, बिछिया व पुरवा सहित अन्य बीआरसी के सैकड़ों प्रशिक्षु पहले बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह से मिले। यहां बीएसए ने अपने स्तर से कार्यवाही कर लेखाधिकारी को हस्तांतरित करने की बात बताई। उसके बाद सभी प्रशिक्षु ने वित्त एवं लेखाधिकारी दिनेश कुमार सचान से मुलाकात की। लेखाधिकारी ने बताया कि खातों का मिलान कराया गया था इसमें कई प्रशिक्षुओं के नामों में अंतर पाया गया है। इसलिए सूची को बीआरसी पर सुधार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


सुधार होने के बाद सूची बीआरसी से आ रही है जल्द ही खातों में मानदेय भी भेज दिया जाएगा। प्रशिक्षुओं का कहना था कि मानदेय न मिलने से अब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी तो गैर जनपदों से आ रहे प्रशिक्षुओं को उठानी पड़ रही है।

इस दौरान जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार गुप्ता, श्याम त्रिपाठी, विष्णुकांत, प्रदीप सिंह, अर्जित, अशोक कुमार, रमाकांत, आलोक कुमार, शिव करन सिंह, रीता शर्मा, सुनैयना यादव, बॉबी सेंगर, अंजली कुमारी, ज्योति गुप्ता, विवेक यादव, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें