फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेट कोरोना मरीजों पर नजर रखेंगे बीट सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना संक्रमित कई मरीज कोविड अस्पतालों की जगह घरों में आइसोलेट होकर इलाज करा रहे हैं। इनको लेकर शिकायत पहुंच रही हैं कि यह मरीज होम आइसोलेशन के नियमों का पालन न कर घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। अब इन मरीजों पर नजर रखने की जिम्मेदारी बीट के सिपाही को दी गई हैै।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस समय जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के करीब पहुंच गई है। इनमें 90 से अधिक ऐसे मरीज हैं जो होमआइसोलेट होकर अपना इलाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास कुछ शिकायतें पहुंची हैं कि होमआइसोलेट मरीज कमरे में न रहकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। विभाग ने प्रशासन और पुलिस को जानकारी देकर मदद की अपील की।
हाल ही में उन्नाव का दौरा करने आई आईजी के सामने यह मामला आया था तो उन्होंने बीट सिपाहियों को होमआइसोलेट मरीज की निगरानी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जिले के सभी थाना कोतवाली क्षेत्र में बीट सिपाही को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी बीट क्षेत्र के होमआइसोलेट संक्रमित मरीज की जानकारी अपने पास रखेगा। आसपास के लोगों से सामंजस्य बनाकर इन मरीजों की गतिविधि पर नजर रखेगा। संक्रमित मरीज बाहर घूमता मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराने के साथ ही उसे संस्थागत आइसोलेट कराएगा। वहीं, स्वास्थ्य कर्मचारी भी ऐसे लोगों पर नजर रखेंगे। सूचना मिलने पर वह पुलिस को इसकी जानकारी देंगे। एएसपी उत्तरी वीके पांडेय ने बताया कि बीट सिपाहियों को जानकारी दे दी गई हैं। संक्रमित मरीज घर से बाहर निकला तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें