फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कबाब पराठा खा रहा होमगार्ड गश खाकर गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। बस स्टेशन के पास कबाब पराठा खाते समय होमगार्ड गश खाकर गिर गया। राहगीरों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कसरौर निवासी होमगार्ड अमर सिंह (45) मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव संजय कुमार की सुरक्षा में तैनात थे। शुक्रवार रात ड्यूटी कर लखनऊ से बस में बैठे, रात नौ बजे पुरवा बस स्टेशन के पास उतरे और पास में ही फास्ट फूड की दुकान पर कबाब पराठा खाने लगे। इसी दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। मौजूद लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। डॉ. तपन गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी सुभाषिनी, बेटे सचिन और अमन बेहाल हैं। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम में हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें