फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द इंसास से लैस होंगे होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। होमगार्ड जवानों के हाथ में डंडा व थ्री नॉट थ्री की जगह जल्द इंसास रायफल होगी। प्रथम चरण में ट्रेनिंग पूरी कर चुके 15 होमगार्डों के बाद दूसरे चरण की ट्रेनिंग के लिए अब 45 साल तक के 12वीं पास होमगार्डों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में होमगार्ड जवानों की संख्या 1213 है। इनमें 45 साल तक की उम्र के छह सौ जवान है। 274 जवान इंटर पास हैं। होमगार्ड कमांडेंट मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि इंटर पास 15 होमगार्ड जवानों को 18 फरवरी 2020 को 30 दिन की इंसास रायफल चलाने की ट्रेनिंग के लिए लखनऊ भेजा गया था।
21 मार्च 2020 को सभी जवानों ने ट्रेनिंग पूरी कर ली है। कोरोना काल की वजह से दूसरे चरण की ट्रेनिंग नहीं हो सकी थी। मुख्यालय से आदेश मिलते ही अन्य जवानों को यहां से लखनऊ भेजा जाएगा। ट्रेनिंग के लिए योग्य होमगार्डों की सूची तैयार कराई जा रही है। जिले में विभिन्न अधिकारियों के यहां 178 होमगार्ड तैनात है। डायल 112 की पीआरवी (चौपहिया) में 33 होमगार्ड व डायल 112 बाइक में 93 होमगार्ड तैनात है। अभी 39 होमगार्ड जवानों को थ्री नॉट थ्री रायफल दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें