फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में हो सकते हैं पंचायत चुनाव: लोधी

विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा के जिला संगठन प्रभारी शंकर लाल लोधी। (बीच में - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा जिला संगठन व अवध क्षेत्र के पंचायत चुनाव प्रभारी शंकरलाल लोधी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल में हो सकते हैं। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी ने कहा कि पार्टी किसी को भी सिंबल नहीं देगी। सिर्फ जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य व ब्लाक प्रमुख पदों के उम्मीदवारों को समर्थन देगी। समर्थन का फैसला प्रदेश नेतृत्व करेगा। चुनाव प्रभारी ने बताया कि पार्टी पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव में उतरेगी।
पंचायतस्तर पर एक कमेटी गठित की जाएगी। इसमें ग्राम संयोजक, प्रभारी, वार्ड संयोजक व मंडल प्रभारी शामिल किए जाएंगे। यह कमेटी गांवों में चौपाल लगाएगी। इसमें ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पार्टी निर्णय के विपरीत काम करने वालों को निष्कासित किया जाएगा। बिना मंजूरी के क्षेत्र में पार्टी का बैनर आदि लगाकर प्रचार करने वालों पर पार्टी मुकदमा भी लिखवाएगी।
विज्ञापन

नहीं हो सके संशोधन
अवध क्षेत्र में आने वाले 18 जिलों के पंचायत चुनाव प्रभारी शंकरलाल लोधी ने बताया कि योगी सरकार ने पंचायत चुनाव को लेकर कई नये संशोधन की तैयारी की थी। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों का चुनाव जनता से कराने की योजना थी। कोरोना संक्रमणकाल के कारण इस पर काम नहीं हो सका। इसलिए यह चुनाव पिछले पंचायतीराज नियमों के अनुसार ही होंगे। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें