फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जलेगी होलिका, कल खेला जाएगा रंग

विज्ञापन
होली पर्व के लिए शहर के बड़ा चौराहा पर मेवा व गुलाल खरीदते लोग। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। होली के त्योहार को मात्र 24 घंटे शेष बचे हैं। ऐसे में बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। हालांकि महंगाई के बाद भी लोगों ने मैदा, बेसन, खोया समेत अन्य वस्तुओं की खूब खरीदारी की। रविवार सुबह से शाम तक बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। इस दौरान महिलाओं में रेडीमेड चिप्स, नमकीन व पापड़ की खरीदारी प्रमुख रही।
विज्ञापन

सोमवार रात होलिका जलाई जाएगी। वहीं, मंगलवार को रंग खेला जाएगा। होली पर्व को मात्र एक दिन का समय शेष बचा है, ऐसे में शहर के प्रमुख बाजार धवन रोड, स्टेशन रोड, बड़ा व छोटा चौराहा में रंगों के साथ ही पिचकारी, मुखौटे, चिप्स, पापड़, नमकीन की दुकानें सजी हुई हैं। वहीं, घरों में पारंपरिक खोया की गुझिया बनाए जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसके अलावा रेडीमेड गुझिया व पापड़ की खरीदारी भी जमकर की जा रही है। चटाई वाले रंग, विशेष तरीके के गुब्बारे व अलग-अलग तरह के मुखौटे खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं। महंगाई के बाद भी त्योहार की रौनक बाजार में बरकरार है। रविवार दोपहर से किराना व पिचकारी-रंगों की दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। जो देरशाम तक बनी रही। इस दौरान विभिन्न रंगों में रंगे रेडीमेड पापड़, चिप्स, कचरी महिला खरीदारों की पहली पसंद बने।
इसके अलावा मिठाई दुकानों में रेडीमेड गुझिया देने के आर्डर बुक कराने को मारामारी रही। साथ ही किराना दुकानों में मैदा, बेसन, चिरौंजी, गरी, काजू, पिस्ता खरीदने की भीड़ रही। उधर, धवन रोड के मिठाई दुकानदार सुमित गुप्ता ने बताया कि दो दिन में पांच क्विंटल से अधिक की गुझिया का आर्डर मिल चुके हैं। अभी भी आर्डर आ रहे हैं। किराना व्यवसायी आशू गुप्ता ने बताया कि खानपान वस्तुओं के दामों में पिछले साल की अपेक्षा इस बार कुछ बढ़ोतरी हुई है। बताया कि पिछले साल जहां मैदा 20-22 रुपये प्रतिकिलो था। अबकी बार 26-28 रुपये हो गया है। यही हाल बेसन की कीमत का भी है। पिछली होली पर 65-70 रुपये प्रति किलो बिकने वाला बेसन इस बार 75-80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

आचार्य गुड्डू द्विवेदी के मुताबिक, शास्त्रों के अनुसार भद्रापुच्छ में होलिका दहन किया जाना चाहिए। सोमवार को भद्रापुच्छ रात्रि 6.22 बजे से 8.53 बजे तक है। अत: यह समय ही होलिका दहन के लिए शुभ है।
होली के त्योहार में एक अलग स्थान रखने वाला गन्ने की खरीदारी रविवार बाजार में खूब हुई। इस दौरान गन्ने ने अपना रंग भी खूब दिखाया। आम दिनों में 15 से 20 रुपये में बिकने वाला गन्ना होली पर 40 से 50 रुपये प्रति पीस बिका। मान्यता के चलते लोगों ने जेब की परवाह किए बिना गन्ने की खरीदारी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें