फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात एक बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भद्रा होने के कारण होलिका दहन गुरुवार रात एक बजे से होगा। ये जानकारी पंडित अवनीश दीक्षित ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर दो बजे के बाद पूर्णिमा लगेगी। इसके बाद भद्रा शुरू हो जाएगी जो रात एक बजे तक रहेगी। ऐसे में रात एक बजे से शुक्रवार सुबह पांच बजे तक होलिका दहन व पूजन शुभ होगा। वहीं पूर्णिमा शुक्रवार दोपहर दो बजे तक रहेगी। उसके बाद प्रतिपदा शुरू हो जाएगी जो शनिवार सुबह 11 बजे तक रहेगी। इसके बाद दूज होगी। उन्होंने बताया कि भैया दूज उदया तिथि में मनाई जाती है। इस कारण रविवार को यह पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

होली पर 24 घंटे मिलेगा पानी-बिजली
उन्नाव। होली पर नगर पालिका और बिजली विभाग ने 24 घंटे पानी व बिजली आपूर्ति की कार्ययोजना तैयार की है। कहीं भी खराबी होने पर कर्मचारियों की टीम तत्काल दुरुस्त करेगी। नगर पालिका के जलकल अभियंता विवेक वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र के 24 नलकूप से ओवरहेड टैंकों को भरा जा रहा है। सभी ऑपरेटरों को ड्यूटी पर लगाया गया है। सभी नलकूप पूरी क्षमता से चलाए जाएंगे पानी की कमी नहीं होगी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एससी शर्मा ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। कहीं भी खराबी होने या तार टूटने की समस्या हुई तो तत्काल टीम मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

शराब की दुकानें 18 मार्च को रहेंगी बंद
डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि 18 मार्च को जनपद की सभी शराब, बीयर, मॉडल शाप व भांग की थोक फुटकार दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें