फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चार के बीच हुआ होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सोमवार रात शहर के दो सैकड़ा से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने होलिका में गन्ना भूना, उसके बाद विधि-विधान से होलिका की परिक्रमा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका की अगिभन को घर में लाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सोमवार को भद्रापुच्छ रात्रि 6.22 बजे से 8.53 बजे तक रही। इस समयावधि में होलिका दहन किया गया। आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ मोतीनगर तिराहे, आईबीपी तिराहा, स्टेशन रोड, छिपियाना, जुराखनखेड़ा, लोकनगर, शिवनगर, सिविल लाइन, मौहारीबाग, कब्बाखेड़ा, क्वेटा तालाब सहित दो सैकड़ा स्थानों पर लगाई गई होलिका में आग लगाई। इसके बाद धूमधड़ाका शुरू हुआ। लोग बच्चों को लेकर होलिका स्थल पर पहुंचे। गुझिया व पुए चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद होलिका की आग में गन्ने भूने और परिक्रमा लगाई। लोगों ने घरों में अगिभनदेव की आराधना की। होलिका स्थल पर अबीर-गुलाल उड़ाया गया। देररात ही यहां पर होली पर रंगों की बौछारें शुरू हो गईं।
इससे पहले सोमवार सुबह से ही युवाओं की टोलियां होलिका में लकड़ी इकट्ठा करने में जुटे रहे। रंग-बिरंगी झालरों के जरिए होलिका सजाई। जब तक होलिका में आग नहीं लगाई गई तब तक लाउडस्पीकरों पर होली गीतों पर जमकर धूमधड़ाका हुआ। लोग गीतों पर जमकर झूमते रहे। सोमवार का दिन नवयुवकों के लिए काफी रोचक रहा। मौहारी बाग निवासी शिवा वर्मा ने बताया कि पूरा दिन होलिका सजाने में बीत गया। उसने बताया कि मित्रों के साथ मिलकर पूरी गली सजाई। पूर्व निर्धारित मुहूर्त के अनुसार रात में होलिका दहन शुरू किया गया। लोगों ने सामूहिक रूप से होलिका दहन में हिस्सा लिया। आचार्यों ने दक्षिण दिशा से होलिका में अगिभन प्रवेश कराई। इसके बाद सभी लोगों ने होलिका की पूजा की। घरों में भी होली की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें