गंजमुरादाबाद में हरदोई उन्नाव राजमार्ग पर लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के ओवरब्रिज के पास सड़क घेर कर ?
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। हरदोई-उन्नाव राजमार्ग पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के ओवरब्रिज के पास छुट्टा मवेशियों को रविवार को किसानों ने भगाया तो वह हमलावर हो गए। चपेट में आए छह बाइक सवार चुटहिल हो गए। सभी ने पास के एक नर्सिंगहोम में मरहम पट्टी कराई।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के ओवरब्रिज के पास छुट्टा जानवरों की धमाचौकड़ी महीनों से जारी है। आसपास खेतों में चर रहे इन छुट्टा जानवरों को किसानों ने रविवार सुबह 10 बजे खदेड़ा तो हरदोई-उन्नाव मार्ग पर आकर ये छुट्टा जानवर राहगीरों पर हमलावर हो गए। इस झुंड के हमले से बांगरमऊ जा रहे मल्लावां हरदोई निवासी रामखेलावन पुत्र रामजीवन व साथी होरी लाल पुत्र हरिशंकर चुटहिल हो गए।
यही नहीं बांगरमऊ के मोहल्ला नसीमगंज से बिलग्राम जा रहे हनीफ पुत्र फ हीम व दानिश पुत्र मुन्ना और बांगरमऊ के ही सीताराम, सोहनलाल भी घायल हो गए। ओवरब्रिज के दोनों ओर लोहे की बैरीकेडिंग लगी होने के कारण बाइक सवार राहगीर भाग नहीं सके। घायलों को बांगरमऊ के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। बाद में उपचार के बाद सभी घर चले गए।