जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में लगातार मरीजों का आने का सिलसिला जारी है। वहीं मरीजों के आने से जिला अस्पताल में बेड भी खाली नहीं हो पा रहे हैं। मंगलवार को आधा दर्जन से अधिक बुखार के मरीज जिला अस्पताल में भर्ती किए गए।
शहर के मोहल्ला शेखपुर में रहने वाले दीपांशु (9) पुत्र लक्ष्मीकांत निवासी रानीपुर, धनदेई(23) पत्नी नरेश बहोरिया असोहा, शंभू(20) पुत्र अयोध्या शेखपुर नरी, जगमोहन(70) रामनगर सदर, आरती(23) पत्नी संजय, शंभू(30) पुत्र सुरेश व नीलम(27) पत्नी मनोज निवासी शेखपुर नरी, व आदर्श नगर मोहल्ले में रहने वाले राम(9), शिवम (14) पुत्रगण रामदेव को परिजनो को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।