फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लंबी कूद में हिमांशु और सीनियर शाॅटपुट में अय्यूब पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। कमलापति इंटर कॉलेज के छात्रों ने आरआरबीएन इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाते हुए जिले के टीम में स्थान बनाया है।
विज्ञापन

विद्यालय के खेल शिक्षक डॉक्टर मेंहदी हसन ने बताया कि जूनियर वर्ग की लंबी कूद में हिमांशु यादव ने पहला स्थान और दीपांशु ने दूसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर में सुशील कुमार प्रथम रहे। 1500 मीटर जूनियर रेस में निशू ने दूसरा स्थान पाया। सीनियर शाॅट पुट में अय्यूब पहले स्थान पर रहे। 5000 मीटर रेस में हिमांशु यादव ने पहला स्थान हासिल किया।
800 मीटर की दौड़ में अभय कुमार दूसरे स्थान पर वहीं जूनियर वर्ग के हैमर थ्रो में विपिन को पहल स्थान मिला। विद्यालय अध्यक्ष एसी बाजपेई और प्रधानाचार्य राजेंद्र दीक्षित ने कहा कि जिले की टीम में चयनित खिलाड़ियों को 26 जनवरी पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें