फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टोल पर तैनात हुई हाईवे रेस्क्यू ऑपरेशन टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




नवाबगंज। आपातकालीन रेस्क्यू ऑपरेशन टीम वाहनों के साथ लखनऊ कानपुर हाईवे के नवाबगंज टोल प्लाजा पर तैनात कर दी गई है। अब हाईवे पर किसी भी आपात स्थिति या हादसा होने की दशा पर 1033 नंबर मिलाने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।



हाईवे पर सड़क हादसों की सूचना देने, उनके संचालन एवं रखरखाव संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1033 है। इस नंबर की मदद से सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन टीम हादसे के पीड़ित को बचाने व उसे करीबी अस्पताल तक पहुंचाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा क्षतिग्रस्त वाहनों के हाईवे पर होने से अवरुद्ध यातायात को सामान्य करने के लिए भी टीम मदद करेगी। टोल प्लाजा प्रभारी दीपक ने बताया कि हाईवे पर किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए उनकी नई कंपनी जीएस एक्सप्रेस की रेस्क्यू ऑपरेशन टीम गाड़ी व क्रेन के साथ टोल पहुंच चुकी है। एंबुलेंस सुविधा पुरानी कंपनी कृष्णा कंस्ट्रक्शन की मदद 24 घंटे सातों दिन मिलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें