उन्नाव। बाईपास स्थित पं. दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अनिल कुमार सिन्हा मेमोरियल चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन चल रहा है। रविवार को खेले गए मैच में पुलिस क्लब ने रॉयल चैलेंजर्स टीम को 105 रन से हरा दिया।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पुलिस क्लब और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मैच खेला गया गया। टॉस जीतकर पुलिस क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस क्लब की टीम ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में आठ विकेट खोकर 249 रन बनाए।
टीम की ओर से रोहित बड़ाना ने 98 और अमित पवार ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम निर्धारित ओवरों में 144 रन ही बना सकी। इससे पुलिस क्लब ने 105 रन से मैच जीत लिया।
रॉयल चैलेंजर्स की ओर से हर्षित ने 41 और अंकुर ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। इस दौरान डीसीए सचिव पीके मिश्रा, विकास सिन्हा, नवीन सिन्हा, ओम मिश्रा, साकिर हुसैन, अबरार, सौरभ त्रिवेदी, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।