फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के सोनिक मोड़ से 100 मीटर पहले तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हादसे के चलते आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

कानपुर शहर के थाना कर्नलगंज के मूलगंज निवासी कार चालक अफ्तार (22) रजवी रोड निवासी कैंसर पीड़ित नसरीन (22) पत्नी मो. अबुलयाज को परिवार के इलियाज (32), दानिश (23), गुलिस्ता (24) और हाशमी (36) के साथ लखनऊ के लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। कानपुर- लखनऊ हाईवे पर सुबह सात बजे दही थानाक्षेत्र के सोनिक मोड़ के पास गति तेज होने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वहां से गुजर रहे अन्य कार सवारों ने घायलों को बाहर निकला। पुलिस पहुंची और जिला अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार क बाद सभी को घर भेजा गया। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कार सवार सभी को मामूली चोटें थीं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें