फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, दो भाई घायल

विज्ञापन
फोटो-5-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी कार। स्रोत: पीआरवी
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। एक्सप्रेसवे पर गढ़ा गांव के पास मंगलवार की सुबह नौ बजे तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो भाई घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस टीम ने प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली निवासी प्रवीण कुमार (28), भाई अंकुश (25) और एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना के गढ़ा गांव के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से बाहर हटाया। यूपीडा की टीम ने इलाज कर उन्हें भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें