फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। मिर्जापुर-पावा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराने से युवक की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव न्यामतपुर निवासी सर्वेश (35) पुत्र रामदास सोमवार को बाइक से सदर कोतवाली के गांव परमनी जा रहे थे। मिर्जापुर-पावा मार्ग कोतवाली क्षेत्र के अतहा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हेलमेट न लगा होने से गंभीर घायल हो गया। घायल को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी खुशबू ने बताया कि पति मुंबई में मजदूरी करते थे। एक सप्ताह पहले होली के लिए घर आए थे। दो बच्चों में बेटा अर्पित और बेटी रिया है। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि बाइक की रफ्तार ज्यादा होने से हादसे की बात सामने आई है।

वृद्धा को टक्कर मारकर भागा बाइक सवार पुलिया से टकराया
सफीपुर। आसीवन थाना क्षेत्र के गौरा कला निवासी मंगूरी देवी (45) पत्नी सुरेश पाल पैदल गांव की बाजार जा रही थीं। कनिगांव -हैदराबाद मार्ग पर गांव के नजदीक बाइक सवार देवसापुर निवासी रितेश (18) ने मंगूरी देवी को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के प्रयास में घटनास्थल 100 मीटर दूर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने मंगूरी देवी को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ व रितेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन


किशोर ने खाया जहर, गंभीर
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के सेवापुरवा निवासी रामनाथ का 17 वर्षीय पुत्र विकास को किसी बात को लेकर परिजनों ने डांट दिया। इससे आहत होकर किशोर ने जहर निगल लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी सफीपुर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन


एसपी ने थाने का किया निरीक्षण
असोहा। थाना परिसर पर आयोजित पीस कमेटी के बैठक में एसपी दीपक भूकर ने पहुंचकर लोगों से आगामी होली त्योहार को लेकर चर्चा की। एसपी ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। एसपी दीपक भूकर ने अराजकतत्वों की सूचना पुलिस को देने की बात कही। इसके बाद एसपी ने थाने का निरीक्षण किया। एसपी ने हवालात, रसोईघर, सीसीटीवी कक्ष व कार्यालय में अभिलेखों का रखरखाव देखा। ऑनलाइन जीडी की जानकारी ली। एसपी ने थाना परिसर में निर्माणाधीन आरक्षी भवन को भी देखा। इससे बाद एसपी ने कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान सीओ अजय सिंह, नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव, एसओ विमलकांत गोयल, अनिल, प्रियांशु आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें