फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी जेल के बंदी सहित जिले में 13 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अस्थायी जेल के एक बंदी सहित जिले में 13 और लोग संक्रमित मिले हैं। सात लोगों की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे गई।
विज्ञापन

एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से हुई जांच में सिकंदरपुर करन में 23 साल का युवक, सुमेरपुर में नाएड़ा से वापस लौटा 32 साल का युवक, बांगरमऊ में 36 साल की महिला, मियागंज में 22 साल का युवक, नवाबगंज में 52 साल का अधेड़ संक्रमित निकले हैं। हिलौली में 45 साल का युवक, पुरवा में 25 व 36 साल के दो युवक, हसनगंज में 36 व 46 साल के दो युवक, शुक्लागंज में 22 साल का युवक, बक्खाखेड़ा स्थित अस्थाई जेल के बंदी आवास विकास मोहल्ला निवासी 33 साल के युवक की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
विज्ञापन

कोविड प्रभारी एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 3508 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 3209 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। 219 का इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना से 80 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें