फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लिया दहेज न लेने, न देने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में तैनात हुए नव नियुक्त शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण डायट स्थित स्काउट गाइड भवन में दो दिसंबर से शुरू हो रहा है। शिक्षकों को अलग-अलग प्रशिक्षण देने के लिए जिले के 16 प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में 34 शिक्षकों का चयन हुआ है। इन शिक्षकों को विभागीय संरचना, विद्यालय के बुनियादी ढांचा, कक्षा प्रबंधन, सिद्धांत व्यवहार, शिक्षक, छात्र, अभिभावक व प्रधानाचार्य से संबंध, पारस्परिक सामंजस्य, शिक्षा में सूचना का प्रौद्योगिकी प्रवेश, शिक्षा में नवाचार, परिषदीय परीक्षा प्रणाली के संबंध में जानकारी, शिक्षा जीवन में अनुशासन, स्वच्छता पर्यावरण व पाठ़्य सहगामी क्रियाकलापों की जानकारी, अवकाश के साथ कमजोर बच्चों को उपचारात्मक शिक्षण के साथ अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देने के लिए 2 से 4 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि अलग-अलग विषयों के प्रशिक्षण के लिए 16 प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशिक्षण में सभी नव नियुक्त शिक्षकाें का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें