फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में बीस सितंबर से पोलियो अभियान की शुरुआत हो रही है। कोरोना संक्रमण काल में पोलियो बूथ के साथ घर-घर दवा पिलाने के लिए टीमों की तैनाती कर दी गई है। एक टीम में तीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। जिले में यह अभियान पांच दिन चलेगा।
विज्ञापन

पोलियों से बच्चों को बचाने के लिए हर महीने पोलियो अभियान चलाया जाता है लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते टीकाकरण अभियान चार महीने से बंद चल रहा था। अब 20 सितंबर से इसकी फिर शुरुआत होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो ड्राप पिलाने के लिए जिले में 4 लाख बच्चों का चिन्हांकन किया है। 20 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में घर-घर पोलियो ड्राप पिलाने के लिए 1255 टीमें लगाई गई हैं।
एक टीम में तीन स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है। 20 सितंबर को जिले में बूथ लगाकर दवा पिलाई जाएगी। अन्य चार दिनों में टीमों को घर-घर पहुंचकर दवा पिलाने के निर्देश सीएमओ ने दिए हैं। अभियान की देखरेख के लिए 72 सेक्टर मेडिकल ऑफीसर व 372 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। टीम को अपने साथ मास्क, ग्लब्स व सैनिटाइजर साथ रखना अनिवार्य होगा। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कोरोना काल में टीकाकरण की शुरुआत होने से बचाव के लिए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले में पांच दिन यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें