उन्नाव। अगले दो-तीन दिनों में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और बिजली गिरने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम घनश्याम मीना ने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।
सभी एसडीएम, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली और राजस्व विभाग आपसी समन्वय बनाए रखेंगे। संभावित जलभराव, पेड़ गिरने, बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए संसाधन उपलब्ध रखने का निर्देश दिया है। डीएम ने सभी अस्पतालों पर दवाओं और प्राथमिक व्यवस्था, एंबुलेंस उपलब्ध रखने का निर्देश दिया है। बिजली निगम आपातकालीन मरम्मत दलों को सक्रिय रखेगा।