फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी में घर-घर मरीज

Tue, 26 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
गर्मा का कहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएचसी, पीएचसी समेत स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती होने वाले मरीजों में 70 फीसदी मरीज डायरिया से पीड़ित हैं। इन बीमारियों का सबसे अधिक शिकार बच्चे हो रहे हैं। अभी तक ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों की हीट स्ट्रोक से जान जा चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को पारा 40 डिग्री से अधिक पहुंच जाने से भीषण तपिश रही। तपिश बढ़ जाने से डायरिया व वोमटिंग मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ। जिला अस्पताल में सदर कोतवाली की शाहगंज निवासी कमला देवी(65), गंगाघाट के मोहल्ला शक्तीनगर निवासी शोभित शुक्ला(6)पुत्र अरविंद, अचलगंज की संगीता(35), पुरवा के प्रिंस कुमार(5) तौव्वाब, सदर कोतवाली के रामनगर से आर्य(10 माह)पुत्र प्रमोद, गांधी नगर मोहल्ला निवासी सुनीता(36)व राजेश(37)को उल्टी दस्त आने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भीषण गर्मी में पंखा न चलने से मरीजों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। पुरवा स्वास्थ्य केंद्र में सबसे अधिक पेट दर्द के मरीज आए। इसमें असमुन्निशा(65) निवासी नवांव, राजकिशोर(30) निवासी केदारखेड़ा, गिरजाशंकर(70) केशरीखेड़ा झगवासा को पेट दर्द होने पर परिजनों ने भर्ती कराया। वहीं साक्षी(27) निवासी सरवन को उल्टी-दस्त होने पर भर्ती कराया गया है। मरीजों ने बताया कि उन्हें ग्लूकोज तो अंदर दिया जा रहा है लेकिन ड्रिप व अन्य इंजेक्शन सभी बाहर से लिखे जा रहे हैं। हसनगंज सीएचसी में कलावती(25)पत्नी प्रकाश निवासी फकरुद्दीन मऊ, कुलदीप(22) पुत्र राजकुमार निवासी मौलाबाकीपुर को परिजनों ने उल्टी दस्त आने पर भर्ती कराया।

हीट स्ट्रोक से ग्राम प्रधान समेत अब तक पांच की मौत
जिले मेें हीट स्ट्रोक से अभी तक ग्राम प्रधान समेत पांच की मौत हो चुकी है। सदर तहसील के गांव भतावां निवासी ग्राम प्रधान मोतीलाल, मगरवारा निवासी रोशनी पत्नी वेद प्रकाश, सिकंदरपुर करन ब्लॉक के पोनी रोड निवासी सुधा चौधरी(50) पत्नी संतोष कुमार, बांगरमऊ में डीसीएम चालक श्री निवास बंजारा पुत्र देवी सिंह व एक  की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार-
- डायरिया की चपेट में आने पर दूध व डेयरी उत्पाद से दूर रहें।
- दिन में कम से कम 10 ग्लास पानी पीएं।
- कम फाइबर वाले खाने का प्रयोग करें।
- साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान दें।
- अधिक परेशानी होने पर चिकित्सक की फौरन मदद ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें