फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा चढ़ने से सड़कों पर सन्नाटा

Thu, 04 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पारे बुधवार को एक बार फिर तेजी दिखाई। सूर्यदेव के तेवर से बचने के लिए लोगों को छाते और कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। दोपहर में तेज धूप रही इससे शहर के मुख्य मार्गों व गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


बीते दिनों आंधी आने के बाद हुई हल्की बारिश से मौसम ने पलटी खाई थी। इससे पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। 46 डिग्री तक पहुंच चुका पारा वापस अधिकतम 37 से 38 डिग्री तक पहुंच गया था। बुधवार सुबह निकली तेज धूप के कारण पारे ने दोबारा तेवर दिखाए। जैसे-जैसे दिन चढ़ा तापमान भी बढ़ता गया।

दोपहर 12 बजे के बाद पारे ने एकदम से छलांग लगाई और 2 बजे के आसपास पारा अधिकतम 41 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों ने घर में ही रहना मुनासिब समझा। सूर्यदेव के तेवर देख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, बाजारों में भी ग्राहकों का टोटा रहा। शहर में देर शाम तक सड़कों पर लोगों की भीड़ नहीं दिखी। देर शाम मौसम कुछ ठंडा होने के बाद सड़कों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें