उन्नाव। हिलौली ब्लॉक का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। बुखार आने पर उसने लखनऊ के निजी पैथोलॉजी में जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है
गांव लालखेड़ा बछौरा निवासी (32) वर्षीय युवक को काफी समय से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को उसने लखनऊ के निजी पैथोलॉजी में कोरोना जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या पांच पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपलों में 1617 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। (संवाद)