फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे और बस स्टेशन पर कोरोना जांच

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जांच के लिए खड़े पुष्पक ट्रेन से उतरे यात्री। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। नौ दिन बाद बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। रेलवे व बस स्टेशन पर कोरोना जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

बीघापुर ब्लॉक के गांव बारा निवासी (43) साल का युवक 23 नवंबर को, मुंबई से लौटे सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव पचोड्डा निवासी (30) वर्षीय युवक 25 नवंबर को व हिलोली निवासी युवक 28 नंवबर को कोरोना संक्रमित मिला था। तीनों मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि रेलवे व बस स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियाें की जांच में लापरवाही न बरती जाए। यदि कोई बाहर से करोना मरीज आता भी है तो उसे स्टेशन पर चिह्नित कर लिया जाए। जांच के लिए लखनऊ भेजी गई 1811 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, जिले के 20 स्थानों पर 22 हजार 942 लोगों ने कोविड से बचाव का टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें