सोहनलाल धर्मशाला में लगे कैंप में वैक्सीनेशन के लिए लगी भीड़। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। टीकाकरण केंद्र पर भेजी गई वैक्सीन की डोज से अधिक लोगों के पहुंचने पर कई लोगों को कोविड का टीका नहीं लग सका। इस पर लोगों ने हंगामा किया। 11 केंद्रों पर 4463 लोगों ने टीका लगवाया। रोटरी क्लब की ओर से बड़ा चौराहा स्थित सोहनलाल धर्मशाला में कोविड टीकाकरण कैंप की शुरुआत डीएम रवींद्र कुमार व सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने की।
शहर के मौहारी बाग स्थित जेएन शाह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कोविशील्ड की 210 डोज भेजी गई थीं। यहां 300 से अधिक लोग टीका लगवाने पहुंच गए। वैक्सीन खत्म होने के बाद टीकाकरण होना बंद हो गया। इस पर लोगों ने हंगामा किया। एएनएम ने समझा कर मामला शांत कराया। शनिवार को हुए टीकाकरण में अचलगंज में 55, असोहा में 110, औरास में 319, बिछिया में 262, हसनगंज में 245, मियागंज में 50, सफीपुर में 544 कोविशील्ड, 474 को वैक्सीन, शुक्लागंज में 360 कोविशील्ड की वैक्सीन 183 लगाई गईं। सिकंदरपुर सरोसी में 474, सुमेरपुर में 204, जिला अस्पताल में 1034 व जिला महिला अस्पताल में 149 लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में वैक्सीन के 14885 डोज हैं। इसमें कोविशील्ड के 695 व कोवैक्सीन के 14190 डोज शामिल हैं।