फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान सोमवार से शुरू होगा। गांव-गांव शिविर लगाकर कार्ड बनाए जाएंगे। एक दिन पहले आशा कार्यकर्ता कैंप लगने की जानकारी देंगी। साथ ही जिस भवन में कैंप लगना होगा, वहां आयुष्मान लाभार्थियों की सूची भी चस्पा कर दी जाएगी। यह जानकारी डीएम रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 1521855 आयुष्मान लाभार्थियों के कार्ड बनने हैं। इसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से 1272340 व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से 249515 लोग शामिल हैं।
अब तक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से 302810 व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से 29655 लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो लक्ष्य का 22 फीसदी है। लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए 26 जुलाई से 7 अगस्त तक गांव-गांव आयुष्मान कार्ड कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले भर में 1080 कैंप लगाए जाएंगे। किसी गांव या वार्ड में 50 से अधिक लाभार्थी होंगे तो वहां दो कैंप लगाए जाएंगे। कैंप का आयोजन पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक स्कूलों में लगेंगे।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को अपने साथ आधार कार्ड व राशन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। कैंप में लाभार्थी का कार्ड निशुल्क बनेगा। इस दौरान प्रभारी सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ.आरके गौतम, डॉ. अर्जुन सिंह सारंग व डॉ. जेआर सिंह मौजूद रहे।
ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह आयुष्मान कार्ड योजना के अनुसार अभियान को संचालित कराएंगे। नोडल अधिकारियों को कैंप आयोजन, टीम की उपस्थिति और फील्ड कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें