फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो केंद्रों से बिना टीका लगवाए लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुरवा के पकरा बुजुर्ग व घीनाखेड़ा में वैक्सीन खत्म होने से लोग बिना टीका लगवाए लौट गए। वैक्सीन कम होने से बूथों की संख्या घटा दी गई है। दस टीकाकरण केंद्रों पर 9455 लोगों ने भरोसे का टीका लगवाया। सबसे कम सफीपुर में 228 लोग ही टीकाकरण में आगे आए।
विज्ञापन

नवाबगंज सीएचसी में इस सप्ताह में केवल दो दिन ही टीकाकरण किया गया। वैक्सीन की कमी के चलते सिर्फ सोमवार व बुधवार को ही लोगाें को कोविड का टीका लगाया गया। शुक्रवार को सीएचसी मे टीकाकरण कराने आने वाले लोगों को वैक्सीन न होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। उधर, ब्लॉक क्षेत्रों में हुए टीकाकरण में अचलगंज में 922, असोहा में 904 लोगों को टीका लगा। वहीं बिछिया में 862, हिलौली में 810, नवाबगंज में 830, पुरवा में 903, सफीपुर 228 व शुक्लागंज में 290 लोगों ने टीका लगवाया। सुमेरपुर में 915 व जिला अस्पताल में 859 लोग टीका लगवाने के लिए आगे आए। टीकाकरण में कोविशील्ड 7523 व कोवैक्सीन की 1932 डोज खर्च हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें