फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन खत्म होने से नाराज लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दोस्तीनगर स्थित प्राथमिक स्कूल में लगे टीकाकरण केंद्र में 140 लोगों को टीका लगने के बाद वैक्सीन खत्म होने से लोगों ने हंगामा किया। दोबारा वैक्सीन न पहुंचने से लोग वापस लौट गए। पर्याप्त वैक्सीन न होने से बुधवार को टीकाकरण के बूथ घटा दिए गए। जिला अस्पताल सहित 16 स्थानों पर हुए टीकाकरण में 10 हजार 238 लोगों का टीकाकरण किया गया। सुमेरपुर पीएचसी में लोग टीका लगवाने पहुंचे। वैक्सीन न होने की जानकारी पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को हुए टीकाकरण में अचलगंज में 286, असोहा में 1225, औरास में 1118, बांगरमऊ में 1124, बिछिया में 10, फतेहपुर चौरासी में 1183 लोगों को टीका लगाया गया। गंजमुरादाबाद में 970, हसनगंज में 180, सफीपुर में 50, सिकंदरपुर सरोसी में 1161 व जिला अस्पताल में 781 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने वालों में सफीपुर में 1600, शुक्लागंज में 300 व जिला महिला अस्पताल के 220 लोग शामिल हैं। टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में वैक्सीन के 10,820 डोज हैं। इसमें कोविशील्ड के 2050 व कोवैक्सीन के 8770 डोज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें