फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन सीएमओ ने नहीं की ओपीडी

विज्ञापन
नवाबगंज सीएचसी में ओपीडी करते एसीएमओ डा. एके रावत। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव/नवाबगंज। ओपीडी रोस्टर के पहले दिन सीएमओ, दो एसीएमओ और एक डिप्टी सीएमओ ओपीडी में नहीं पहुंचे। दो एसीएमओ ने ही सीएचसी में मरीज देखे।
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन ने सीएमओ, एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ को सप्ताह में तीन दिन ओपीडी करने के आदेश दिए हैं। सोमवार से इन अधिकारियों को अलग-अलग अस्पतालों में ओपीडी करनी थी। इसके लिए रविवार को सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रवार सूची जारी कर दी थी। इस सूची के अनुसार सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार को सुमेरपुर पीएचसी, एसीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ को गंगाघाट पीएचसी, एसीएमओ डॉ. ललित कुमार और एसीएमओ डॉ. एके रावत को नवाबगंज सीएचसी व डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके गुप्ता को सफीपुर सीएचसी में ओपीडी करनी थी। डॉ. एके रावत ही नवाबगंज सीएचसी पहुंचे। उन्होंने दोपहर 12 से दो बजे तक पेट में दर्द, पैर में दिक्कत व एलर्जी के तीन मरीज देखे। इन मरीजों को लिखी गईं दवाएं अस्पताल में नहीं मिलीं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों में व्यस्तता के कारण वह, एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ओपीडी में नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एके रावत ने जिन मरीजों को देखा उन्हें डाइक्लो के साथ सोफरामाइसिन ट्यूब लिखा था। यह दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं थीं। एसीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार से जिले के दवा स्टोर से दवाएं तत्काल मंगवाने को कहा। एक्सरे मशीन खराब देख उसे भी दुरुस्त कराने के आदेश दिए। उधर, एसीएमओ डॉ. ललित कुमार भी दोपहर तीन बजे नवाबगंज सीएचसी पहुंचे। उन्होंने तीन मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें