फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने बाद आज से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ब्लॉकों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार से ओपीडी सेवा शुरू कर दी जाएगी। जिला अस्पताल में सिर्फ सर्जिकल ओपीडी शुरू होगी। सर्जिकल ओपीडी में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों की आरटीपीसीआर या फिर ट्रुनेट से कोविड की जांच होगी। उसके बाद उनका ऑपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में 15 अप्रैल से ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इससे मरीजों को सिर्फ टेलीमेडिसन का सहारा था। संक्रमण दर घटने पर अब अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने चार जून से स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सुविधा व जिला अस्पताल में सर्जिकल ओपीडी की शुुरुआत करने को कहा है। जिला अस्पतालों में पोस्ट कोविड केयर सेंटर चलाए जाएंगे। इनमें पूर्व में दिए गए आदेश के अनुसार फिजीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट व मानसिक रोग विशेषज्ञ की टीम काम करेगी। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि ओपीडी समय से शुरू करने के साथ व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों से कहा गया है।
ब्लैक फंगस को देखते हुए आंखों के मरीजों के लिए ओपीडी सेवा पहले ही शुरू कर दी गई थी। अभी तक डॉक्टर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मरीज देख रहे थे। अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक पूरी ओपीडी करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल की इमरजेंसी के साथ प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर फीवर क्लीनिक डेस्क खोली जाएगी। ताकि बुखार के मरीजों को अलग से देखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें