फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में अच्छे इलाज के लिए दिए एक करोड़

विज्ञापन
सीएचसी में कमियों को दूर करने के निर्देश देते राज्यमंत्री मोहसिन रजा। साथ में डीएम व सीएमओ। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर। लोगों को सीएचसी में जल्द अच्छा इलाज मिलने लगेगा। ऑपरेशन थियेटर उच्चीकृत होगा। ऑकसीजन प्लांट भी लगाया जाएगा। इमरजेंसी में ट्राम सेंटर जैसी व्यवस्थाएं मिलेंगी। हज एवं वक्फ राज्यमंत्री ने गोद लेने के बाद सीएचसी की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए अपनी निधि से एक करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने डीएम व सीएमओ से जल्द काम शुरू कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सभी विधायकों से स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने के आह्वान पर हज एवं वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने सीएचसी को गोद लिया है। शनिवार को वह लखनऊ के एक निजी अस्पताल की लैब टेक्नीशियन की टीम के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इमरजेंसी में ट्रामा सेंटर जैसी व्यवस्थाएं व ऑपरेशन थियेटर को उच्चीकृत करने पर जोर दिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की भी बात कही। राज्यमंत्री के साथ आए पैथोलॉजिस्ट ने मौजूद उपकरण देखे। रखरखाव सही नहीं मिला। डॉक्टरों की ओपीडी के कमरों को भी सही से तैयार कराने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मॉडल के रूप में पहचान वाली सीएचसी बननी चाहिए। डीएम रवींद्र कुमार व सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार से कहा कि व्यवस्थाएं ऐसी करवाई जाएं कि मरीजों को रेफर न करना पड़े। उन्हाेंने जल्द काम शुरू कराने के लिए कहा है। सफीपुर से निकलते समय पटरी दुकानदारों को राशन बैग भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें