फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कर्मचारी में मिले ब्लैक फंगस के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। तहसील में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने आंख में दिक्कत होने पर कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में दिखाया। वहां डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस के लक्षण बताते हुए इलाज शुरू किया है। संक्रमण के डर से रिकार्ड रूम को सैनिटाइज कराकर बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो के दफ्तर में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राकेश में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। एसडीएम दयाशंकर पाठक ने बताया कि कर्मचारी में ब्लैक फंगस की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं है। लक्षण की आशंका जताई गई है। मुख्यालय के सभी रिकार्ड आरके दफ्तर में ही रखे जाते हैं। संक्रमण को देखते हुए सैनिटाइज कराकर कार्यालय बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें