उन्नाव। कोरोना से जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 53 लोग संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक 41 लोग आरटीपीसीआर की जांच में पॉजिटिव मिले हैं।
महेशखेड़ा निवासी गीता देवी (45) को 12 मई को, सफीपुर के रामबली (75) को 15 मई व सदर तहसील के रऊकरना की श्यामादेवी (60) को 11 मई को नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। सिकंदरपुर कर्ण में दो, बांगरमऊ में चार, औरास में दो, हिलौली में दो, पुरवा में एक, बिछिया में दो, मियागंज में पांच, असोहा में दो, फतेहपुर चौरासी में दो, गंजमुरादाबाद में दो, सफीपुर में एक, हसनगंज में एक, शहर के विभिन्न मोहल्लों में 25 व शुक्लागंज में दो संक्रमित मिले हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि 56 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।
जिले में 1275 लोगों ने कोविड की वैक्सीन लगवाई। 1001 लोगों को पहली डोज व 274 लोगों के दूसरी डोज लगवाई गई। सबसे अधिक सफीपुर में 205, शुक्लागंज में 140 व अरबन सेंटर में 122 लोगों ने टीका लगवाया।