फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूक किया, कैंप लगाया, फिर भी न लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने और कैंप लगाने के बावजूद लोग टीका नहीं लगवा रहे हैं। बुखार आने और अन्य भ्रांतियों के कारण ग्रामीण टीका लगवाने से कन्नी काट रहे हैं। शुक्रवार को कई स्थानों से टीमों को गांव से लौटना पड़ा। कुछ गांवों में टीमें टीका लगवाने वाले लोगों का इंतजार करती रहीं। कुछ ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए टीका लगवाया।
विज्ञापन

हसनगंज तहसील के 20 हजार आबादी वाले गांव रसूलपुर बकिया व आठ हजार आबादी वाले धौरा गांव में टीम सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैठी रही। टीका लगवाने के लिए कोई नहीं आया। वहीं मटरिया में 10 व नेवलगंज में 20 लोगों ने टीकाकरण कराया। सफीपुर तहसील क्षेत्र में टीकाकरण के लिए बनाए गए सात केंद्रों में ककरौरा, सफीपुर ग्रामीण और मवईलाल में किसी ने टीका नहीं लगवाया। यहां भी स्वास्थ्य टीम को विरोध झेलना पड़ा। दरौली में 25, ओसियां 20, देवगांव 30 व पीखी गांव में 6 लोगों ने टीका लगवाया। हिंदूखेड़ा गांव मेें 50 लोगों ने टीका लगवाया।
मियागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत माखी में 40, कोरारी कला में 21, पुरवा में 21, नुरुल्लानगर 10 लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग टीका लगवाने के लिए नहीं आ रहे हैं। वह टीकाकरण से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के पीपर खेड़ा एहतमाली में 20 हजार आबादी में 1500 लोगों की उम्र 45 वर्ष से अधिक है। अचलगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश वर्मा ने बताया कि टीमें गांवों में पहुंची और लोगों को समझाती रहीं लेकिन कोई कोविड वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं हुआ। मसवासी गांव में 20, शिवसिंह खेड़ा में 12 लोगों ने ही टीका लगवाया।
फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के गांव सैंता, बारीथाना व तकिया में टीकाकरण नहीं हुआ। टीम बिना टीकाकरण किए ही शाम चार बजे टीमें वापस लौट गई। भड़सर नौशाहरा में 30 व जाजामऊ में 10 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया।
हिलौली ब्लाक के गांव लउवासिंहनखेड़ा में टीकाकरण करने गई टीम भी ग्रामीणों के आने का इंतजार करती रही। ग्रामीणों को बुलाने गई आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने धमकाया। बोले की दोबारा बुलाने आई तो ठीक नहीं होगा। अकोहरी गांव में 7, गुलरिहा 9 व पठई में 29 लोगों ने टीका लगवाया। अकोहरी गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक सिंह से ग्रामीणों ने कहा कि जबरिया टीका लगवाने के बाद कुछ हुआ तो हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें