फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में लगी आग से 6 झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र के कस्बा बिहार में शादी समारोह का खाना बनाते समय गुरुवार रात दस बजे सिलिंडर में आग लग गई। इससे परिजन व शादी समारोह में आऐ रिश्तेदार समेत छह लोग झुलस गए। सभी को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बाबूलाल के घर में शुक्रवार को शादी है। गुरुवार की देर रात घर में खाना बन रहा था। तभी सिलिंडर में आग लग गई। आग को बुझाने दौडे परिजन व रिश्तेदारों में शिवम, रामदुलारी पत्नी रामाधार निवासी दिगपाल गंज, दीपक , शिवबरन निवासी बाजपेयीखेडा, रामलाल गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, लेकिन दमकल मौके पर एक घंटे से भी अधिक समय बाद पहुंची। घायलों को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें