फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण नहीं करा रहे जांच, टीमों को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर/चकलवंशी। दो गांवों में कोविड जांच व टीकाकरण करने गई स्वास्थ्य टीमों को कई स्थानों पर ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। मामले की जानकारी सीएचसी प्रभारी को दी गई। सीएचसी प्रभारी ने एसडीएम व कोतवाल से बात कर सुरक्षा टीम के सदस्यों की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

कोविड लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों को चिह्नित कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग टीमों को घर-घर भेजकर जांच करा रहा है। गुरुवार को तहसील क्षेत्र के गांव धन्नापुरवा, कटरी व औरंगाबाद में टीमें जांच करने गई थीं। टीम के सदस्यों ने लोगों से जांच कराने को कहा तो ग्रामीणों ने जांच कराने से मना करने के साथ टीम को वापस लौटने को कहा। टीम के सदस्यों ने शासन का आदेश होने की बात कही तो ग्रामीणों ने सदस्यों को दौड़ा लिया। जान बचाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची टीम ने सीएचसी प्रभारी को जानकारी दी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि स्वास्थ्य टीम को दौड़ाने की जानकारी एसडीएम व कोतवाल को देकर सुरक्षा की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि गंगा कटरी के गांव जमुनिहाकच्छ, मदारीपुरवा, रामदीनपुरवा से भी स्वास्थ्य टीम को ग्रामीणों ने वापस कर दिया है। उधर, मियागंज के कुलहा में जांच करने गई टीम में शामिल एलटी सुभाष चंद्र, एमओ डॉ. प्रियंका व पुष्पेंद्र ने आशा कार्यकर्ता के माध्यम से ग्रामीणों को बुलाया। इस दौरान एक महिला को बुलाने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों से उसकी बेटी अभद्रता करने लगी। यह देख वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और जांच का विरोध शुरू हो गया। कुछ ग्रामीण तो मारपीट को तैयार हो गए। मामला बढ़ते देख टीम के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद टीम बिना जांच के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें