फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवाने के लिए अब 84 दिन का इंतजार करना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए नई गाइड लाइन जारी कर दी है। पहला डोज लगवाने के 12 सप्ताह बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाने के लिए नई गाइड लाइन जारी की गई है। इसमें एक साल का चार्ट जारी किया गया है। नए चार्ट के तहत ही पोर्टल पर भी बदलाव हुआ है। उसी के तहत अब टीकाकरण किया जाएगा। एक अप्रैल को वैक्सीन लगवाने वाले लोग 84 दिन बाद यानी 24 जून को टीका लगवा सकेंगे।
जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। 16 जनवरी से अब तक 1.87 लाख लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई है। कोवैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 27855 है।
विज्ञापन

कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज अभी तक 45 दिन बाद लगाई जा रही थी। इसी आधार पर लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि नए नियम ने सभी की मुसीबत बढ़ा दी है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मी सभी को 84 दिन बाद ही वैक्सीन लगवाने के लिए आने की सलाह देकर लौटा रहे हैं। बुधवार को बूथों से लोग लौटाए जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें