उन्नाव। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है। 24 घंटे में पहले 500 संक्रमित मिलते थे। अब संक्रमितों की संख्या 100 से भी कम है। निजी अस्पतालों की ओर से कोविड संक्रमित मरीजों से ओवर चार्जिंग न की जाए। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जाए।
डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। चौबीस घंटे में 500 संक्रमितों के सापेक्ष 100 से भी कम संक्रमित मिल रहे हैं। एग्रेसिव टेस्टिंग की नीति जिले में शुरू से ही अपनाई जा रही है। डिीएम ने सीडीओ से कहा है कि होम आइसोलेशन के मरीजों को निगरानी समितियों के माध्यम से मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण इलाकों में संचालित स्क्रीनिंग के वृहद अभियान में लक्षणयुक्त अथवा संदिग्ध संक्रमित व्यक्तियों को निगरानी समिति द्वारा तत्काल मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। वेंटिलेटर्स व आक्सीजन कंसंट्रेेटर क्रियाशील अवस्था में रखे जाएं। वेंटिलेटर्स के संचालन के लिए एनेस्थेटिक्स व टेक्नीशियन भी उपलब्ध रहने चाहिए। जिले में कोविड बेड की उपलब्धता में वृद्धि करने के साथ ही मैन पावर बढ़ाने के लिए शासन ने मार्गदर्शन लेकर कार्रवाई की जाएगी।