उन्नाव। कोरोना से जिले में दो महिलाओं की मौत हो गई। 86 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती अजगैन के चमरौली निवासी कौशल्या(68) को 13 मई व गंजमुरादाबाद के महोलिया की ज्ञानवती (50) को 18 मई को भर्ती कराया गया था। दोनों की मौत हो गई। उधर, सफीपुर में एक, मियागंज में सात, फतेहपुर चौरासी में तीन, सिकंदरपुर कर्ण में 13, बीघापुर में तीन, सुमेरपुर में दो, सिकंदरपुर सरोसी में तीन और हिलौली में दो संक्रमित मिल हैं। बांगरमऊ में चार, बिछिया में तीन, गंजमुरादाबाद में चार, पुरवा में छह, औरास में छह, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 24, शुक्लागंज में तीन और दूसरे जिलों से जांच कराने वाले दो लोग संक्रमितों में शामिल हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि 104 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। इसमें सरस्वती मेडिकल कॉलेज से तीन, होम आइसोलेशन में 93 व अन्य कोविड अस्पतालों से ठीक होने वाले आठ मरीज हैं।
बांगरमऊ। तहसील क्षेत्र के गांव गौरिया कला में (17) साल के किशोर के संक्रमित मिलने के बाद सीएचसी से डॉ. चंद्र किशोर के नेतृत्व में लैब टेक्नीशियन बीरभान व महेंद्र ने गांव पहुंच ग्रामीणों की जांच की। टीम को देख कई ग्रामीणों ने जांच कराने से इंकार किया तो कई लोग घरों में दुबक गए। सिर्फ 10 लोगों ने कोविड जांच कराई। (संवाद)
गंजमुरादाबाद। महोलिया गांव निवासी ज्ञानवती (47) पत्नी लेखराज पटेल शिक्षामित्र थीं। एक मई से उन्हें बुखार आ रहा था। घर पर ही इलाज करती रहीं। सात दिन बाद जुखाम व खांसी आना शुरू हो गई। दो दिन पहले परिजनों ने नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। (संवाद)