फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे एंबुलेंस में पड़े रहे दो मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल से कोविड अस्पताल (श्रीराम मूर्ति स्मारक) रेफर किए गए दो बुजुर्ग मरीजों को गुरुवार रात भर्ती नहीं किया गया। वह डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस में पड़े रहे। परिजनों की शिकायत पर सीएमओ ने दोनों का इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन

रायबरेली के लालगंज बहादुरपुर निवासी चंद्रावती (60) व आदर्श नगर निवासी रामादेवी (65) को बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन छह मई को जिला अस्पताल लाए। जांच में दोनों कोरोना संक्रमित मिले। इमरजेंसी से डॉक्टर ने दोनों को नवाबगंज स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक कोविड एलवन अस्पताल रेफर किया। रात 9:48 बजे एंबुलेंस मरीजों को लेकर निकली और 10:30 बजे अस्पताल पहुंची। गार्ड ने एंबुलेंस को गेट के बाहर रोक दिया और कोविड सेंटर प्रभारी को सूचना दी। आरोप है कि मरीजों को बताया गया कि यहां केवल ऑक्सीजन मुफ्त मिलेगी। बाकी इलाज का पैसा जमा करना पड़ेगा। तीमारदारों को इसकी जानकारी होने पर वह रात मेें ही अस्पताल पहुंचे और सीएमओ को फोन कर शिकायत की। सीएमओ ने किसी भी मरीज से पैसा न जमा करने की बात कहते हुए अस्पताल प्रबंधन से बात की। इसके बाद दोनों को रात 12:10 बजे भर्ती किया। सीएमओ कैप्टन डॉ, आशुतोष कुमार ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों को कोई रुपया नहीं देना है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें