फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में निकली भीड़, पुलिस ने किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पंचायत चुनाव खत्म होते ही पुलिस कोविड नियमों का पालन कराने के लिए मंगलवार को फिर से सड़कों पर उतरी। बड़ा चौराहा पर बाइकों से निकल रहे लोगों को ट्रैफिक पुलिस ने रोका। किसी ने दवा तो किसी ने दूध लेने जाने की बात कही। पुलिस ने कर्फ्यू के पालन की सीख देकर बेवजह सड़क पर निकले लोगों के वाहनाें का चालान कर जुर्माना वसूला। पुलिस की सख्ती देख कुछ ही देर बाद सड़क पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह अचानक भीड़ सड़कों पर निकल पड़ी। सड़क पर आवागमन होता देख ट्रैफिक पुलिस अलर्ट हो गई। बड़ा चौराहा पर पहुंचे ट्रैफिक कर्मियों ने आवागमन कर रहे लोगों को रोका। कई ने मंगलवार को कोरोना कर्फ्यू लागू होने से खुद को अनजान बताया। कुछ ने दवा तो कुछ ने दूध व अन्य आवश्यक सामग्री लेने की बात कही। पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू लागू होने की बात कह घरों में रहने की नसीहत देकर लोगों को आगे बढ़ाया। कई बाइक सवार घरों से बाहर निकलने की वजह नहीं बता पाए। इस पर 32 वाहनों का चालान कर 3500 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस की सख्ती से कुछ ही देर में सड़क पर सन्नाटा छा गया। एएसपी शशिखेखर सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। शहर में पुलिस व महिला कमांडो फोर्स गश्त कर नियमों का पालन कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें