उन्नाव। कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ने के बाद भी बाजारों में भीड़ के बीच सामाजिक दूरी नजर नहीं आ रही है। बढ़ते संक्रमण में यह लापरवाही लोगों को अस्पताल पहुंचा सकती है।
गुरुवार को सदर बाजार व धवन रोड बाजार में खरीददारों की भीड़ रही। लोग आपस में धक्कामुक्की कर चलते और खरीदारी करते नजर आए। वीडी मार्केट, स्टेशन रोड बाजार, सब्जीमंडी में कुछ ऐसा ही हाल रहा। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने कहा कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। धवन रोड बाजार में कई बार अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटवाया गया था। उन्होंने बताया कि अब उन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सभी को सैनिटाइजर, मास्क और सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में करना और ग्राहकों से भी कराना होगा।