उन्नाव। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं बंद चल रही हैं। ऐसे में सामान्य रोगियों को इलाज के लिए मोबाइल फोन के माध्यम से डॉक्टरों से इलाज के परामर्श लेने की व्यवस्था की गई है।
डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक एनेस्थेटिस्ट डॉ. धीर सिंह से 9412308712, चेस्ट फिजीशियन डॉ. शोभित अग्निहोत्री से 9140079743, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. फैसल जुबैर से 8808815354, डॉ. आलोक रंजन से 8009795064, फिजीशियन डॉ. आलोक पांडेय से 9415475249, अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार सेे 7607601583 संपर्क किया जा सकता है। सर्जन डॉ. जीपी सचान से 9415728272, ईएनटी सर्जन डॉ. मोहम्मद अहमद से 9415764541, 9120379981, अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह से 9140903105 व बालरोग डॉ. आरके चैरासिया से 9415174811 पर संपर्क किया जा सकता है। दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चेस्ट फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश से 9450210149, हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. एसके पांडेय से 9839565508, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार से 9458521288, सर्जन डॉ. संजय वर्मा से 9415725337, अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार से 9005664900, डॉ. विकास सचान से 9305597433, डेंटल सर्जन डॉ. अहमद अली से 8765153909, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. बृज कुमार से 9026706476, डॉ. अमित श्रीवास्तव से 9838649086, डॉ. आरके रमन से 7007787572 से चिकित्सीय परामर्श लिया जा सकता है।