उन्नाव। कोरोना से चार महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। डीएम के स्टेनो, उनके परिवार के सात सदस्य और चार पुलिस कर्मी सहित 256 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
नवाबगंज ब्लॉक के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती धीरखेड़ा निवासी मुन्नीलाल (75) को 21 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। हिरन नगर की विमला सिंह (35) को 24 अप्रैल, शुक्लागंज के ऋषिनगर के आशीष त्रिपाठी (45) को 22 अप्रैल, लखनऊ के इंद्रानगर निवासी ऋतु दुग्गल (52) को 23 अप्रैल, भवानीगंज निवासी आशीष गुप्ता (42) को 27 अप्रैल, सोहरामऊ निवासी पार्वती देवी(54) को 20 अप्रैल और हिलौली ब्लॉक के बेहटा भवानी के सुखराज (57) को 28 अप्रैल की सुबह भर्ती कराया गया था। सभी की बुधवार को मौत हो गई। नवाबगंज के कसंडा गांव निवासी आशा कार्यकर्ता की मां मधु सिंह (67) को बुखार आने व सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बार मौत हो गई।
कोविड जांच में डीएम के स्टेनो, उनके परिवार के सात सदस्य, चार पुलिस कर्मी, सिकंदरपुर कर्ण में एक, नवाबगंज में 23, पुरवा में 18, सफीपुर में 18, मियागंज में 15 लोग संक्रमित मिले हैं। असोहा में चार, सिकंदरपुर सरोसी में एक, बीघापुर में 30, सुमेरपुर में 10, हिलौली में 14, हसनगंज में दो, बांगरमऊ में 20, बिछिया में दो, फतेहपुर चौरासी में तीन, गंजमुरादाबाद में चार, शहर में 71, शुक्लागंज में चार व अन्य लैब से जांच कराने वालों में चार लोग संक्रमित मिले हैं। पाए गए हैं। इसमें एंटीजन से 73 व आरटीपीसीआर से 183 संक्रमित आए हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि पूर्व में कोरोना संक्रमित पाए गए 285 लोगों की हालत में सुधार हुआ है।