फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से प्रधानाचार्य सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना से प्रधानाचार्य सहित दो की मौत हो गई। एंटीजन से हुई जांच व आरटीपीसीआर की आई रिपोर्ट में 24 और लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के गांव अतहा निवासी (62) वर्षीय वृद्ध एक सहायता प्राप्त कॉलेज में प्रधानाचार्य थे। बीमार होने पर दो अप्रैल को कानपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती हुए थे। बुधवार को हालत बिगड़ने पर कोविड की जांच हुई। इसमें वह संक्रमित निकले। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्लागंज के ऋषिनगर निवासी (45) साल की महिला 5 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुई थी। उसे कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। वहीं सिकंदरपुर सरोसी में एक, सुमेरपुर में एक, बांगरमऊ में दो, हसनगंज में दो, असोहा में एक, पुरवा में तीन, सफीपुर में दो, हिलौली में एक, सिविल लाइन, हजारीटोला, लोकनगर व कल्याणी में पांच, शुक्लागंज में 5 व सरस्वती मेडिकल कॉलेज नवाबगंज का एक छात्र कोरोना संक्रमित आया है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताय कि संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल में फ्रंट लाइन वर्कर व 45 साल से अधिक आयु के लोगों का जिले के 92 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इसमें शहर के सात अरबन हेल्थ सेंटर व पांच नर्सिंगहोम में 5368 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर 479 लोगों का चालान किया गया। प्रभारी डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर एनाउंसमेंट के जरिये लोगों को मॉस्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया। दुकानदारों को सैनिटाइजर से हाथ धुलवाने के बाद ही ग्राहकों को दुकान में लेने व ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें