फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 26 और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में कोरोना की हुई जांच में 26 और लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें हिलौली ब्लॉक के बछौरा गांव निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य सहित 14 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

गांव बछौरा में तीन दिन पहले एक युवक संक्रमित मिला था। उसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव के अन्य लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित युवक के परिवार के पांच सदस्य सहित 14 लोग संक्रमित आए हैं। एंटीजन से हुई जांच में पुरवा के पांच, हसनगंज का एक, सफीपुर का एक व औरास का एक युवक संक्रमित आया है। अन्य लैब से जांच कराने वालों में बिछिया का एक व शहर के दो युवक पॉजिटिव आए हैं। जिला अस्पताल में ट्रूनेट से जांच कराने में शुक्लागंज निवासी युवक संक्रमित निकला है। गुरुवार को दस मरीजों की हालत में सुधार होने पर घर भेजा गया। इसमें कोविड अस्पताल के आठ व होम आइसोलेशन के दो मरीज शामिल हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरटीपीसीआर के भेेजे गए सैंपलों में 1905 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें